Press "Enter" to skip to content

महिला पार्षद बघेल के साथ मारपीट, मामला दर्ज

पार्षद ने रिटायर्ड डीएसपी पर हमला कराने का लगाया आरोप 
शिवपुरी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद नीलम बघेल पर विगत दिवस दो आरोपियों ने हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। बताया जाता है कि घटना के समय पार्र्षद नीलम बघेल विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के टेंकर से पानी भरा रहीं थी। तभी पानी न मिलने से वार्ड में रहने वाले भरत गौतम और रिंकू सेनी ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट कर दी। जिससे पार्षद बघेल को चोटें आईं हैं। घटना के बाद पीडि़ता कोतवाली पहुंची और आरोपियों की शिकायत दर्ज कराई। पीडि़ता का कहना है कि चुनावी रंजिश और अतिक्रमण की शिकायत करने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिटायर्ड डीएसपी ने उन पर यह हमला कराया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 341, 294, 323, 506, 34 , 509 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया  है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद नीलम बघेल 16 मर्ई को दोपहर 12 बजे सफाई कर्मियों के साथ वार्ड की सफार्ई कराते हुए लक्ष्मी बार्ई रोड़ पर पहुंची जहां विधायक निधि का टेंकर आने के बाद वह वार्ड वासियों को पानी भरा रहीं थी। तभी आरोपी भरत गौतम और रिंकू सैनी ने उनसे कहा कि उनके कार्र्य काल में उन्हें पानी नहीं मिल रहा है और वह भेदभाव पूर्र्ण तरीके से पानी का वितरण करा रहीं है। पार्षद ने दोनों आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गालीगलौंच शुरू कर दी। बाद में दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे पार्षद को चोटें आ गर्ई। घटना के बाद आरोपी उन्हें जानसे मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!