कोलारस-खतौरा के श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर इंदार रोड को चोरो ने निशाना बनाया जिसमे 7 चांदी के छत्र 4 चमर चांदी के औऱ बच्चों की पाठशाला गोदरेज की अलमारी में रखे 10000 की चोरी हुई है
सबसे पहले देखा मंदिर के चोकीदार ने मंदिर अध्यक्ष को दी सूचना
सुबह सबसे पहले रोज की तरह मंदिर का चोकीदार उठता है हर रोज की तरह आज भी चौकीदार धनराज माली 5 बजे उठा तो उसने देखा कि मंदिर के दरबाजे का ताला टूटा पड़ा है उसने तुरंत सूचना मंदिर अध्यक्ष सुरेंद्र जैन की दी जिस पर मोके पर अध्यक्ष और कुछ जैन समाज के लोग घटना स्थल पर पहुचे ओर तुरंत सूचना इंदार थाना प्रभारी सुरेश बाबू शर्मा को दी थाना प्रभारी मोके पर पहुँचे ओर स्फेनर डॉग को बुला लिया ओर मामले की जांच में जुट गए





