निर्वाचन कार्य में लापरवाही करना जप सीईओ को पड़ा महंगा

जिपं सीईओ ने एक दिन के वेतन काटने के दिए निर्देश
शिवपुरी। जनपद पंचायत शिवपुरी के ग्राम पंचायत करही में रैम्प न बनाने, मूलभूत सुविधा के कार्य न कराए जाने तथा निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरते जाने पर संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन द्वारा ग्राम पंचायत करही में भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्र पर रैम्प न बनने और मूलभूत सुविधा के कार्य न कराए जाने के कारण निर्वाचन कार्य में लापरवाही मानते हुए जनपद पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वाजपेयी का एक दिवस का वेतन काटे जाने की कार्यवाही की है।