Press "Enter" to skip to content

पण्डोखर सरकार ने बदमाशों के साथ मिलकर पटवारी को पीटा

दतिया ब्रेकिंग—
– पंडोखर सरकार के महंत आपराधिक घटनाओं में हुए संलिप्त।
– महंत गुरुदेवशरण महाराज ने गुंडों के साथ पटवारी पर किया जानलेवा हमला।
– रात 10 बजे पंडोखर में ढावा पर खाना खा रहे सेंवढ़ा के पटवारी पर की अंधाधुंध फायरिंग।
– पटवारी अंकित पाराशर पर फायरिंग कर गाड़ी में डालकर मंदिर ले जाकर बुरी तरह पीटा।
शैलेंद्र बुन्देला दतिया। 
दतिया के पण्डोखर आश्रम के महंत गुरूशरण महाराज ने अपने हथियार बन्द साथियों के साथ मिलकर पटवारी अंकित पारासर निवासी सेंवढ़ा

 की मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने पीड़ित पटवारी की रिपोर्ट पर महंत गुरुदेवशरण शर्मा, गुरदेवशरण शर्मा के बहनोई व पांच-छह अज्ञात लोगों पर दर्ज किया 307 व बलवा की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

मालूम हो कि गुरूशरण शर्मा पण्डोखर धाम के महंत होकर त्रिकालदर्शी के रूप में विख्यात है। देश के कोने कोने में उनके शिष्य है। गुरूशरण  वर्तमान में जनपद पंचायत भांडेर के उपाध्यक्ष भी हैं।
– घटना के बाद पंडोखर महंत की पुलिस तलाश में जुटी है। घटना सोमवार रात की है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!