Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के एक सिंधियानिष्ठ विधायक चला रहे अपनी सरकार

अजेय राज सक्सेना / 7999023557

शिवपुरी। शिवपुरी के विधायक जो शिवपुरी नहीं अपने विधानसभा क्षेत्र में निवास करते हैं उन्होंने अपने साथ के लोगों को मंत्रालय बांटने शुरू कर दिए जैसे एक मुख्यमंत्री अपने विधायकों में से मंत्री बनाता है उसी प्रकार हमारे क्षेत्र के सिंधिया प्रेमी विधायक ने अपने नियर एंड डियर को मंत्रालय बांटने शुरू कर दिए जैसे उनके खास छोटे भाई को खाद्य विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई है जो उनके नाम पर खाद्य विभाग में कंट्रोल को जबरदस्ती चलाने का एवं चलवाने का प्रयास कर रहे हैं। माल बंटे या ना बंटे, लेकिन विधायक जी का हिस्सा उनके घर पर आ जाना चाहिए यह कहना है उनके खाद्य विभाग के मंत्री का जो विधायक जी का पर्सनल मंत्रालय संभाल रहे हैं। इसी प्रकार से विधायक जी के कुछ खास लोग रेत के कारोबार में हैं लिप्त हैं विधायक जी ने एक उनके पर्सनल व्यक्ति को रेत का जानी खनिज का मंत्री बना दिया है जो कि उनके क्षेत्र में खनिज से संबंधित पूरी संपदा को निकाल कर बेचने का काम शुरू कर दिया है समिति के साथ जिसे काम करना है उस व्यक्ति को विधायक जी का चंदा और डंडा दोनों का पूरा पालन करने की सख्त हिदायत है। इसी क्रम में पूरे मंत्रालयों में जो कंट्रोल पावर दी गई है उसके बारे में तो आपको बताना भूल ही गए वह पावर विधायक जी के सुपुत्र को दी गई है उन्होंने सभी जगह अपने आदमियों को कंट्रोलिंग के लिए बिठा दिया है जिससे पैसों की बंदरबांट में कोई दिक्कत नहीं है वैसे विधायक जी के सुपुत्र की बहुत जल्द शादी भी होने वाली है शादी मुबारक।
आगे की कहानी हम आपको विधायक जी पार्ट 2 में सुनाएंगे कैसी लगी इस बात के लिए फास्ट समाचार डॉट कॉम के फेसबुक पेज पर हमें आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!