Press "Enter" to skip to content

सब्जी खरीदने आए युवक में एक्टिवा चालक ेन मारी टक्कर

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली सब्जी मंडी गेट के सामने एक एक्टिवा चालक ने सब्जी खरीदने आए युवक में टक्कर मार दी। घटना में युवक चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
बली मोहम्मद पुत्र लालू मोहम्मद 50 वर्ष निवासी श्यामनगर मोहल्ला उप्र ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार को शाम के समय वह सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने के लिए आया हुआ था और जब वह सब्जी खरीदकर घर जाने लगा तो पीछे से आ रहे एक्टिवा के चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे वह नीचे गिर गया और चोटिल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक वहां से भाग गया। इसके बाद बली मोहम्मद कोतवाली आए और पुलिस को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। मामले में मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!