Press "Enter" to skip to content

जन चेतना यात्रा को लेकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Image result for ज्ञापन
पिछोर। पिछोर अनुभाग के
अन्र्तगत शासकीय  योजना के सफल क्रियान्वयन, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, नशा
मुक्ति हेतु जन चेतना पद यात्रा के माध्यम से कमलेश्वर धाम करारखेडा से
अनुभाग के अंतिम छोर महुआ मुहासा के पास स्थित मॉ बीजासेन देवी  कदवाया धाम
तक दिनांक 21 सितम्बर 2017 से लेकर 29 सितंम्वर 2017 तक निकाले जाने के
उपलक्ष्य मे डॉ  भीमराव अम्वेडकर शिक्षा प्रसार समिति द्वारा पिछारे एस डी
एम  संजीव जैन को ज्ञापन दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न विषयो
के साथ पद यात्रा मे प्रतिदिन विश्राम स्थल पर जागरूकता कार्यक्रमो के साथ
विभिन्न विभागो से जुडे विन्दुओ पर जागरूकता अभियान चलाया जावेगा इस
यात्रा मे प्रमुख रूप से बाल संरक्षण आयेाग के अध्यक्ष राघवेन्द्र शर्मा
उपस्थित रहेगे पद यात्रा मे शिक्षा विभाग  से बेटी बचाओ बेटी पढाओ, शत
प्रतिशत बच्चेा का स्कूल मे नामांकन एवं उपस्थिति, वृक्षारोपण एवं कृषि
जागरूकता, जल संरक्षण एंव संवर्धन, महिला सशक्तिकरण एवं स्व सहायता समूह की
भूमिका, कुपोषण मुक्त स्वस्थय भारत,नशा मुक्ति एवं अपराधो की रोकथाम, गौ
संवर्धन पशु टीकाकरण, स्वच्छ भारत एवं खुले मे सौच से मुक्ति, उर्जा
संरक्षण एवं बिजली अपव्यय को रोकना विधुत चोरी वंन्द हो राजस्व अभिलेखो की
प्रति कृषको की जागरूकता, खाधान विवरण जैसे महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा होगी
साथ ही जन सामान्य को नुक्कड नाटक, भजन मंण्डली, लोकगीत, कलाकारो द्वारा
योजनाओ की जानकारी दी जावेगी जिसपर से समिति के लोगो ने अनुविभागीय अधिकारी
से शिक्षा विभाग, वन विभाग, पी एच ई  विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग
एंव पुलिस विभाग के अधिकारीयो के उपस्थित रहने की मांग की है। इस दौरान ई
कौशल शर्मा, रंजीत रहोरा सहित समिति के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!