शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा के ग्राम खैरोना में मतदान क्रमांक 233 की मशीन खराब हो गई, वहीं शिवपुरी विधानसभा की 78 और 234 पोलिंग बूथ की मशीन खराब होने से मतदान रुका। इससे पहले मतदान क्रमांक 99,100 पर मशीन खराब होने से सुबह 8.30 बजे तक मतदान प्रारंभ नहीं हो सका था।



