पोहरी। आज बाल दिवस के अवसर पर शा प्रा वि भैंसरावन में बाल मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ विष्णु सिंघल द्वारा किया गया। बच्चों ने लगाई अपनी दुकाने और ग्राम वासियो ने बच्चों के इस बाल मेले की प्रशंसा की शाला के प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि बाल मेले से बच्चों का मानसिक विकास होता है और साथ ही मेला मिलजुल कर रहना सिखाता है। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ एसएमसी अध्यक्ष रामलखन धाकड़ ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।






Be First to Comment