ग्वालियर। पत्नी को दूध में बॉर्नवीटा डालने की कहकर
जहर मिलाकर देकर हत्या करने वाले पति पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर
लिया है। घटना 16 जून रात 9 बजे गोला का मंदिर शिव कॉलोनी की है। आरोपी ने
पुलिस को गुमराह करते हुए पत्नी के नाराज होने पर जहर खाकर खुदकुशी का
प्रयास करने की बात कही थी।
लेकिन बेटे ने दूध में जहर मिलाकर देने
का खुलासा किया था। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया। पोस्टमार्टम
रिपोर्ट व बेटे के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या का मामला दर्ज
कर लिया है।
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क स्थित शिव
कॉलोनी निवासी वीरेन्द्र सिंह बघेल ने 16 जून रात 9.45 बजे पत्नी नूरी
उर्फ भावना बघेल (28) को अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल की सूचना
मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
कुछ ही देर में
भावना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने उसकी मौत जहर खाने से होना
बताया था। इस पर वीरेन्द्र बघेल ने पुलिस को बताया कि वह बेटे को गाड़ी
चलाना सिखा रहा था। जिससे पत्नी नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। जब वह
लौटे तो उसकी हालत बिगड़ी हुई मिली। अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक पत्नी की मौत
हो गई। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम किया था और जांच कर रही
थी।
बेटे ने किया था खुलासा
घटना के तत्काल
बाद मृतक के बेटे ने खुलासा किया था कि पापा ने जबरदस्ती मम्मी को दूध में
बॉर्नवीटा मिलाकर दिया था। उसके बाद मम्मी की तबीयत खराब हुई थी, उसमें जहर
था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर देने की
पुष्टि हुई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी वीरेन्द्र बघेल के खिलाफ हत्या का
मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
पत्नी से बोला बॉर्नविटा है और दूध में मिलाकर दे दिया जहर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “मैं अधूरा जी रहा हूँ…” गाना चलाकर युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगाई फांसी / Shivpuri News<br>
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News





Be First to Comment