कॉन्ट्रैक्ट मैरेज रैकेट का भंडाफोड़

hyderabad police img new.jpeg 20 09 2017हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को एक और मैरिज
रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस कार्रवाई में 17 लोगों को गिरफ्तार
किया है। जिसमें चार मौलानाओं समेत सऊदी अरब, अमन और कतर के 8 शेख भी शामिल
हैं। इनपर निर्दोष लड़कियों के साथ धोखेबाजी का आरोप है, जो शादी के नाम
पर छल करते हैं।
पुराने शहर से संचालित हो रहे इस रैकेट में शामिल
चार लॉज मालिकों व पांच दलालों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के
अनुसार, अरब शेखों ने फलकनुमा व चंद्रयान गट्टा नामक दो नाबालिग लड़कियों
से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर शादी की।
इससे पहले मुंबई के प्रमुख काजी
फरीद अहमद खान को सोमवार को पुलिस ने जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया था
जिससे खुलासा हुआ कि वे नाबालिग लड़कियों को मैरिज सर्टिफिकेट उपलब्‍ध
कराने में शामिल थे, जिससे ओमान के शेख को वीजा मिलने में मदद मिली।
हैदराबाद
में पुलिस द्वारा ऐसे ही कई रैकेट का पर्दाफाश किया गया है, जिसमें
कॉन्ट्रैक्‍ट के आधार पर शेख संबंधित परिवार को लड़की देने एवज में निश्चित
रकम देते हैं। इससे पहले भी हैदराबाद में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके
हैं।

संबंधित खबरें