Press "Enter" to skip to content

स्वास्थ्य मंत्री का फलों से तौलकर किया स्वागत

स्वास्थ्य मंत्री का फलों से तौलकर किया स्वागत
Displaying 11 shiv 4.JPG
करैरा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह के करैरा आगमन पर नपं करेरा में एक आयोजन कर भव्य स्वागत मंत्री के पुराने मित्र श्यामस्वरूप भार्गव के नेतृत्व में उनके पुत्र राकेश भार्गव और पार्षद सोनू भारती दुबे के द्वारा किया गया। इसके अलावा ब्राह्मण समाज के द्वारा फलों से बीज भण्डार रोड स्थित रोड पर तोला गया।
स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी स्थानीय भाषा में लोगो को  उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का 75 प्रतिशत व्यक्ति कही न कही शासन की योजनाओं का लाभ ले रहा है चाहे वह दवाई के रूप में एक रूपये किलो अनाज, साइकिल ,पुस्तको, लाडली लक्ष्मी के रूप में लाभ मिल रहा हैं। श्री सिंह ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी लोगो को दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत ,जनपद अध्यक्ष् श्रीमती बती आदिवासी, जिला अध्यक्ष् सुशील रघुवंशी, श्यामस्वरूप भार्गव जगराम सिंह यादव, कोमल साहू, ओमप्रकाश खटीक, जयप्रकाश सोनी, अरविन्द बेडर, रामगोपाल चौधरी, श्रीमती शशि बाला परिहार , महेंद्र रावत  राकेश भार्गव सोनू दवे सहित सेकड़ो कार्यकर्ता, सरपंच, सचिव ,अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!