Press "Enter" to skip to content

सुरवाया पुलिस ने रेत का परिवहन करते पांच डंपर पकड़े 

शिवपुरी। सुरवाया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेत का अवैध परिवहन करते हुए पांच डंपरों को पकड़ लिया है। डंपर चालकों के पास रेत की वैधानिकता के संबंध में कोई कागजात नहीं थे। 

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पांच डंपर झांसी रूट से शिवपुरी की ओर आ रहे हैं जिस पर सुरवाया थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने एसडीओपी करैरा बद्रीप्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन में हाईवे पर चैकिंग प्वाइंट लगा दिया। चैकिंग प्वाइंट लगते ही पांचों डंपर पुलिस की पकड़ में आ गए जिनके नम्बर है डंपर क्रमांक एमपी 33 एच 14456, एमपी 33 एच 1519, एमपी 07 जीए 4222, एमपी 33 एच 1535 और एमपी 33 एच 2004। सभी डंपर चालकों से रॉयल्टी मांगी गई, लेकिन चालक रॉयल्टी को उपलब्ध नहीं करा पाए। डंपर की जब्ती कर उन्हें खनिज विभाग को सौंप दिया गया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!