Press "Enter" to skip to content

दो युवतियां घर से गायब, वहीं एक महिला व उसके बच्चे भी बेसुराग

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से तीन अलग-अलग स्थान से दो युवती व एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर बिना बताए घर से गायब हो गई। तीनों ही मामलों में पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार बदरवास के श्रीपुर में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती मंगलवार को दोपहर के समय बिना बताए घर से गायब हो गई, परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। वहीं एक 20 वर्षीय युवती निवासी गुडाल डांग हाल निवासी श्रीपुर मंगलवार को खेत पर मवेशी भगाने के लिए गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई, जिसका परिजनों को कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं 8 अप्रैल को सिंधिया कॉलोनी में रहने वाली एक 25 वर्षीय विवाहित महिला अपने दो बच्चों को लेकर कहीं चली गई। महिला का पति मजदूरी करने के लिए गया हुआ था जब वह शाम को वापस लौटकर आया तो उसे घर पर कोई नहीं मिला। महिला एवं बच्चों की काफी तलाश के बाद भी पति को कहीं कोई सुराग नहीं लगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!