Press "Enter" to skip to content

चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर : एक व्यक्ति घायल

सेवढ़ा। सेवढ़ा थानांतर्गत मकर संक्रांति पर संकुआ धाम पर्व लेने के लिए बाइक पर सवार श्रद्धालुओ को एक चार पहिया वाहन ने मगलवार की सुबह रामपुरा मोड़ स्थित सेवढ़ा दतिया रोड पर टक्कर मार दी प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़री कला निवासी सतीश जाटव पुत्र ज्ञान जाटव उम्र 24 एव महेंद्र जोशी पुत्र बलबंत जोशी उम्र 25 बर्ष अपनी बाइक टीवीएस क्रमांक एम पी 32 एम ई 2484 पर सवार होकर संकुआ धाम स्न्नान करने के लिए आ रहे थे, तभी सेवढा की तरफ से आ रही चार पहिया वाहन क्रमांक एम पी 07 एम इ 1741 ने जोरदार
टक्कर मार दी तथा वाहन चालक मय वाहन के फरार हो गया। जिससे वो गिरकर चोटिल हो गए, जिसमे से सतीश जाटव का पैर टूट गया। मोके पर सूचना मिलने पर 100 डायल के पायलेट प्रदीप श्रीवास्तव एव आरक्षक बब्बू राजा गुर्जर ने घायलो को सिविल अस्पताल लाया गया और उनका प्रारम्भिक इलाज़ के दौरान ग्वालियर रेफर किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!