Press "Enter" to skip to content

यातयात पुलिस ने आपे पर दर्ज किए नम्बर : नम्बरो को दिया सफेद रंग

50 आपे वहानो पर डाले नम्बर, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे नम्बर, यातायात पुलिस के भी रहेगा रिकॉर्ड

दतिया। यातायात पुलिस प्रशासन ने सोमवार को दतिया नगर में चल रही आपे वाहनों पर नंबर दर्ज करने की प्रक्रिया की है, जिससे आपे वहानो पर नंबर दर्ज करने से यातायात व्यवस्था पर कंट्रोल होगा एवं नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में भी रहेंगी। जिससे किसी भी प्रकार की घटना अथवा एक्सीडेंट होने से सम्बंधित संलिप्त वाहन की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को होगी। आपे वहानो पर नंबर डालने के साथ-साथ यातायात पुलिस ने अपने रजिस्टर में भी इन नंबरों को दर्ज कर लिया है और उनके दिए हुए नंबर के सामने उनके रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित किए। इस प्रक्रिया से यातायात व्यवस्था संचालित की जा सकती है। लोगों को भी इसका सही तरीके से फायदा मिलेगा। यातायात पुलिस प्रशासन ने यह प्रक्रिया शहरी क्षेत्र से प्रारंभ की है और लगभग 50 वाहनों पर नंबर दर्ज किए हैं। इसके पश्चात ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही आपे वाहनों को अलग रंग का नंबर दर्ज किए जाएंगे। इन नंबरों को डालने का मकसद पुलिस प्रशासन का यही है कि सड़क पर दौड़ने वाली आपे कहीं भी कोई भी हादसा हो जाता है तो उसकी लोकेशन को ट्रेस करना होगा या किसी नागरिक यात्री का गाड़ी में किसी प्रकार की सामग्री थैला छूट जाता है तो उसको पता लगाने में आसानी होगी और यह नंबर से संचालित आपे नगर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा की विशेष निगरानी में भी रहेगी और नंबरों के साथ इन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के निर्देश पर पर यातायात प्रभारी गजेन्द्र केन, एस आई नीलीमा गुर्जर की कार्यवाही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!