Press "Enter" to skip to content

खेलों में जीतना नहीं अपितु भाग लेना ही महत्वपूर्ण होता है: नपा उपाध्यक्ष


जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर कहा
मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे नमन उपाध्याय
शिवपुरी। सिद्धेश्वर पार्क मे खेला जा रहा जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन के फाइनल मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि न.पा  उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने दोनो टीमों के खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर की। कप्तान विशाल ने अपनी टीम की रीड की हड्डी बनकर अपनी टीम को आगे ले जाकर विशाल स्कोर खड़ा किया गया जिससे हावी दिख रही फॉर्म में मुंबई इंडियंस की टीम मात्र 24 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई और टीम डेक्कन चार्जर्स ने इतिहास रच कर जीपीएल 2 अपने नाम किया जिसमें विजेता और मुंबई इंडियंस उप विजेता रही, दोनो टीमो को शील्ड एंव पुरस्कार न.पा  उपाध्यक्ष अनिल शर्मा दिये गये। इस पूरे टूर्नामेंट में अच्छे फॉर्म में दिख रहे नमन उपाध्याय  मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने, उन्हें मैडल और ऑरेंज कैप देकर सम्मानित किया गया नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में  कहा गया कि खेलों में जीत हार नहीं देखी जाती बल्कि खेल भावना देखी जाती है वह उसमें मुख्य भाग लेना ही  महत्वपूर्ण बात है वर्तमान की युवा पीढ़ी को इस टूर्नामेंट के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हो ऐसी मेरी शुभकामनाएं और हम उन खिलाडिय़ों के जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं वह इस प्रकार के आयोजनों से खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन होता रहेगा गया व इस प्रतियोगिता का समापन नहीं बल्कि इस टूर्नामेंट का शुभारंभ है इस अवसर पर सिद्धेश्वर कॉलोनी के पार्षद हरिओम नरवरिया , पंकज शर्मा , सुरेंद्र लोधी,वैभव कुक्कु, फिजिकल कॉलेज के प्राचार्य महेश शर्मा, खेल अधिकारी संस्कार मिश्रा,  गुण सागर शर्मा ,सत्येंद्र ब्यास, बालकृष्ण शर्मा विष्णु गोयल ,रामकुमार अवस्थी, मुंबई से पधारे प्रवीण सिंह देव भैया , रजत सिंघल, निवेश माटा एवं सैकड़ों की तादात में दर्शक उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!