

शिवपुरी। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती कल्चुरी महिला मंडल ने समाजसेवा कर कराई। इस अवसर पर महिला मंडल की महिलाओं ने भगवान सहस्त्रबाहु का पूजन कर उन्हें माल्यार्पित की। बहिनों द्वारा भजन कीर्तन कर भगवान सहस्त्रबाहु के गुणों का गुणगान किया।
भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर वृद्धजनों की सेवा करने तथा उनका आशीर्वाद लेने के लिए कल्चुरी महिला मंडल की बहिनें वृद्धाश्रम पहुंचीं जहां उन्होंने वृद्धजनों से उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें भोजन कराया। बहिनों ने वृद्धजनों को आग्रहपूर्वक भोजन परोसा जिसका बुजुर्गों ने आनंद उठाया और महिला मंडल की बहिनों को आशीर्वाद प्रदान किया। महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती सही अर्थों में समाजसेवा कर ही मनाई जाती है और इसी भावना के अनुरूप उन्होंने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों की सेवाकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इसके बाद महिलाएं न्यूब्लॉक स्थित भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहे पर पहुंचीं जहां उन्होंने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा की पूजा कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात समस्त महिलाएं समाज द्वारा माँ राजेश्वरी बेयरहाउस पर आयोजित अन्नकूट महोत्सव में पहुंची जहां उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीमती सीमा शिवहरे, श्रीमती नीलू शिवहरे, साधना शिवहरे, नीता शिवहरे, उमा शिवहरे, मधु शिवहरे, सरिता शिवहरे, रामकली शिवहरे, मिथलेश शिवहरे, बबीता शिवहरे, उर्मिला शिवहरे, सुमन शिवहरे, भूरी बाई, रेखा शिवहरे, हेमलता चौकसे, वंदना शिवहरे, दीपा शिवहरे सहित अनेकों समाज की महिलाएं शामिल थीं।
भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर माँ राजेश्वरी बेयरहाउस पर कल्चुरी शिवहरे समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार शिवहरे के नेतृत्व में समाज ने समाजसेवियों का सम्मान किया। इस दौरान श्री शिवहरे के साथ संतोष शिहवरे, लालजी शिवहरे, सीताराम शिवहरे, विनोद शिवहरे, कैलाश शिहवरे, दशरथ शिवहरे, पदम चौकसे का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर समाजसेवी पन्नालाल शिवहरे (भगतजी), बाबूलाल शिवहरे झिरी वाले, गोविन्द सिंह सेंगर, कैलाश शिवहरे, संगीतकार राहुल शिवहरे, इंदौर से आईं कलाकार करिश्मा शिवहरे और महेन्द्र महाजन का शॉल, श्रीफल और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।






Be First to Comment