Press "Enter" to skip to content

हर रविवार चलेगी इंदौर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन

Image result for ट्रेनइंदौर। पश्चिम रेलवे ने इंदौर-दिल्ली
और इंदौर-बांद्रा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान कर दिया है।
इंदौर-दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन तय तारीखों में हर रविवार को इंदौर से
चलेगी और इंदौर-बांद्रा एक्सप्रेस का संचालन हर शुक्रवार होगा। दोनों ही
स्पेशल ट्रेन स्पेशल किराये के साथ चलाई जाएंगी। इंदौर-कोलकाता और
इंदौर-पटना फेस्टिवल सीजन स्पेशल ट्रेन के बाद दो और स्पेशल ट्रेन इंदौर को
दी गई हैं।
रेलवे के मुताबिक इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर स्पेशल ट्रेन
दोनों दिशाओं में छह फेरे लगाएगी। इसका संचालन 8, 15, 22, 29 अक्टूबर, 5 और
12 नवंबर को इंदौर से होगा जबकि नई दिल्ली से यह ट्रेन 9, 16, 23, 30
अक्टूबर, 6 और 13 नवंबर को चलेगी। इंदौर से ट्रेन नंबर 09301 इंदौर-दिल्ली
स्पेशल हर रविवार शाम 7.30 बजे चलेगी और सोमवार दोपहर 1.20 बजे दिल्ली सराय
रोहिल्ला पहुंचेगी।
वापसी में दिल्ली-इंदौर स्पेशल ट्रेन (09302)
सोमवार दोपहर 2.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होकर मंगलवार सुबह
9.10 बजे इंदौर आ जाएगी। इसमें चार सामान्य सीटिंग, सात स्लीपर, चार थर्ड
एसी, दो सेकंड एसी और दो एसएलआर समेत कुल 19 कोच होंगे। यह ट्रेन बरास्ता
बड़नगर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़,
फुलेरा, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट
चलेगी।
इंदौर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09024) का
संचालन इंदौर से 6, 13, 20, 27 अक्टूबर, 3, 10, 17 और 24 नवंबर को किया
जाएगा जबकि बांद्रा टर्मिनस से यह ट्रेन (09023) 7, 14, 21, 28 अक्टूबर, 4,
11, 18 और 25 नवंबर को चलेगी। इंदौर से यह ट्रेन शुक्रवार शाम 4.50 बजे
रवाना होगी और शनिवार सुबह 7.35 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में
बांद्रा-इंदौर स्पेशल ट्रेन शनिवार सुबह 11.45 बजे चलकर रविवार तड़के 3 बजे
इंदौर आ जाएगी। यह ट्रेन इंदौर-यशवंतपुर ट्रेन के रैक से चलाई जाएगी।
इसमें
चार सामान्य सीटिंग, सात स्लीपर, चार थर्ड एसी, दो सेकंड एसी और दो एसएलआर
समेत कुल 19 कोच होंगे। अपने सफर के दौरान बांद्रा स्पेशल ट्रेन देवास,
उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वापी, विरार और बोरिवली
होते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!