Press "Enter" to skip to content

आखिर कब बनेगा सतनवाड़ा-नरवर मार्ग

Image result for सतनवाड़ा-नरवर मार्ग

नरवर। शिवपुरी से होकर सतनवाड़ा से नरवर जाने वाला मार्ग का निर्माण
अधूरा पड़ा है, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग नरवर, मगरौनी व अन्य छोटे-छोटे कई गांवों को जोड़ता है। मार्ग की
हालत बेहद खराब हो गई है जिससे आए दिन वाहन सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे
हैं। सतनवाड़ा से प्रवेश करते ही करीब दो किलोमीटर के हिस्से में गिट्टियां
डाल दी गई हैं और सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। इसके चलते छोटे वाहन
गुजरने में तो भारी परेशानी होती ही है साथ ही बड़े वाहन भी इस मार्ग से
होकर नहीं गुजर पा रहे हैं। नतीजा यह है कि नरवर सहित मगरौनी के लोगों को
लगभग 100 किलोमीटर का फेर खाकर शिवपुरी आना पड़ता है। उन्हें करैरा सहित
दीगर रास्तों का इस्तेमाल शिवपुरी तक आने के लिए करना पड़ रहा है। वहीं
शिवपुरी के जो लोग नरवर जाना चाहते हैं उन्हें भी परेशानी हो रही है और वे
भी कई किलोमीटर लंबे दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। जनता ने
कई बार मार्ग को बनाने की शिकायत की लेकिन अभी तक मार्ग नहीं बना है।
स्थानीय निवासियों ने मार्ग को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की है। यहां के
निवासी ताराचंद, रामप्रकाश, रामदयाल आदि ने कहा कि करीब चार सालों से यह
मार्ग बनकर तैयार नहीं हो सका है जिसके नतीजे में आवागमन में कठिनाई हो रही
है।
150 ग्राम पंचायतों को जोड़ता है मार्ग
लगभग 55 किलोमीटर
वाला यह मार्ग 150 ग्राम पंचायतों को जोड़ता है। इस मार्ग पर प्रतिदिन एक
सैकड़ा से अधिक बसें निकलती है। वहीं दो-पहिया व चार पहिया वाहन भी इस मार्ग
से गुजरते हैं। यह मार्ग कई सालों से उखड़ा पड़ा हुआ है तथा रोड पर गहरे
गड्ढे हो गए हैं। कई बार बसें तथा मोटरसाइकिल वाले लोग दुर्घटना ग्रस्त हो
गए, लेकिन मार्ग को बनाने की सुध किसी ने नहीं ली।
अटल सागर डेम और नरवर किले का रास्ता
एक
ओर जहां इस खराब सड़क मार्ग से नरवर और मगरौनी तक पहुंचा जाता है वहीं अटल
सागर मड़ीखेड़ा डेम, मड़ीखेड़ा बिजली इकाई सहित नरवर किले को जोड़ने वाला मार्ग
भी यही है। बस संचालक कल्याण धाकड़ कहते हैं कि खराब रास्ते के चलते टायर
खराब हो रहे हैं। यात्रियों से भी देरी होने को लेकर अक्सर झगड़े की नौबत आ
जाती है। यदि सड़क बनकर तैयार हो जाए तो उचित होगा।
इनका कहना है
यह
बात सही है कि सतनवाड़ा से नरवर मार्ग का कुछ हिस्सा निर्माणाधीन है, जिसके
कारण लोगों को कठिनाई हो रही है। उक्त सड़क मार्ग जल्द बनाने की दिशा में
काम किया जाएगा। लोगों की परेशानी दूर की जाएगी।
सीपी वर्मा, पीआईयू शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!