Press "Enter" to skip to content

हर्षोल्लास एवं उत्साह के मनेगी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती

शिवपुरी। नवयुवक जाटव समाज संगठन द्वारा 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस मौके पर डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति का भी लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 32 के पार्षद डॉ. विजय खन्ना द्वारा की जाएगी।
जानकारी के अनुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती वार्ड क्रमांक 32 में कोली मोहल्ला की धर्मशाला के पास नवनिर्मित अम्बेडकर भवन में मनाई जाएगी। इस अवसर पर समाज के सहयोग से डॉ. भीमराव अम्बडेकर की मूर्ति का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें बुद्धीजीवी एवं वरिष्ठ नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित होंगे। संगठन के सदस्यों ने समाज के लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!