Press "Enter" to skip to content

मृत्युभोज के बहिष्कार का लिया संकल्प

बैराड़। नगर के बैराज माता मंदिर पर कुशवाह समाज की बैठक का आयोजन कर समाज
में व्याप्त रूढ़िवादी सामाजिक कुरीति मृत्युभोज के बहिष्कार का सर्वसम्मति
से संकल्प लिया गया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बैठक में मौजूद
टीआई धर्मेन्द्र सिंह यादव ने मृत्युभोज के बहिष्कार पर अपने विचार रखते
हुए कहा कि जिस परिवार में विपदा आई हो उसके साथ संकट की घड़ी मे जरूर खड़े
हो और तन, मन, और धन से सहयोग करे पर मृतक भोज का बहिष्कार करें हिन्दू
धर्म में मुख्य 16 संस्कार बनाए गए है, जिसमें प्रथम संस्कार गर्भाधान एवं
अंतिम तथा 16वां संस्कार अन्त्येष्टि है। इस प्रकार जब सत्रहवां संस्कार
बनाया ही नहीं गया तो सत्रहवां संस्कार तेरहवीं संस्कार कहां से आ गया।
इससे साबित होता है कि तेरहवीं संस्कार धर्म के चंद चालाक लोगों के दिमाग
की उपज है। किसी भी धर्म ग्रन्थ में मृत्युभोज का विधान नहीं है। इसलिए सभी
समाजों को इस खर्चीली रूढ़िवादी सामाजिक कुरीति के बहिष्कार का संकल्प लेना
चाहिए। बैठक में कुशवाह सुधार संघ का भी गठन किया गया। इस मौके पर रामसिंह
कुशवाह, छत्तेराम कुशवाह, विष्णु कुशवाह, महाराज सिंह कुशवाह, गोविंद
कुशवाह, भोलूराम कुशवाह, डॉ. तुलाराम यादव, जनवेद सिंह वर्मा, सुरेश
कुशवाह, नरेश कुशवाह आदि मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!