Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग: थे्रसर से नाबालिग मजदूर की मौत

मामला बैराड़ के ग्राम पचीपुरा का

शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचीपुरा में आज दोपहर के समय एक हृदय विदारक घटनाक्रम सामने आया है, जहां एक नाबालिग मजदूरी की थे्रसर की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के करीब 4 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची

जानकारी के अनुसार ग्राम पचीपुरा में राकेश यादव द्वारा दामोदर यादव की थ्रेसर से गेहूं खुलवाए जा रहे थे, जिसके लिए राकेश यादव मातादीन जाटव उम्र 12 वर्ष पुत्र रामहेत जाटव निवासी पचीपुरा को मजदूरी से गेहूं खुलवाने के लिए ले गया था। दोपहर के समय जब थे्रसर चल रही थी इसी दौरान मातादीन थे्रेसर की चपेट में आ गया जिससे कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यहां बताना होगा कि नियम के अनुसार नाबालिग को मजदूरी के नहीं ले जाया जा सकता था, लेकिन यहां नाबालिग को काम पर लगाया और इस हादसे में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मानें तो मृतक को गेहूं मालिक जबर्दस्ती मजदूरी कराने के लिए ले गया था जबकि वह जाना नहीं चाहता था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!