Press "Enter" to skip to content

तिनका तिनका इंडिया अवार्ड प्राप्त होने पर  जेलर दिलीप नायक का किया गया भव्य स्वागत एवं सम्मान

करैरा। मध्यप्रदेश से करैरा जेलर दिलीप नायक के तिनका तिनका इंडिया अवार्ड 2017 के लिए  चयन होने से राष्ट्रीय स्तर पर करैरा का मान बढा है, जिससे सम्पूर्ण करैरा नगर गौरवान्वित हुआ है। देश में करैरा का नाम रोशन करने वाले जेलर नायक का समस्त मित्र मण्डली करैरा द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश  संजीव जैन एवं ए. के.त्रिपाठी,  जे.एम.एफ.सी. श्रीमती मंजुला पाण्डे एवं बिपेंद्र यादव,एस.डी.एम. सी.वी .प्रसाद, तहसीलदार  नवनीत शर्मा एवं ए.डी.पी.ओ. मुकेश पाण्डे ने जेलर नायक को पुष्प गुच्छ देकर प्रोत्साहित  किया।

समारोह में न्यायाधीश संजीव जैन ने कहा कि करैरा जेल में जेलर नायक द्वारा बन्दियों के मानवाधिकारों का बहुत ही अच्छे ढंग से संरक्षण किया जा रहा है, अवार्ड के लिये सही व्यक्ति का चयन हुआ है और इनकी कार्यशैली इतनी अच्छी है कि आगे भी बड़ी जेल में सेवाएं देकर राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त करेंगे। ए डी जे श्री त्रिपाठी ने कहा कि अवार्ड लेकर नायक ने करैरा का नाम रोशन किया लेकिन इतना भव्य सम्मान देकर करैरा वासियों ने यह अवार्ड अपने नाम कर लिया, इतना भव्य सम्मान किसी अधिकारी का पहली बार देखा। एसडीएम श्री प्रसाद ने कहा कि मेरे सबऑर्डिनेट में काम करते हुए नायक बिल्कुल खरे उतरे हैं और वास्तव में अवार्ड के हकदार थे। मजिस्ट्रेट विपेंद्र यादव ने कहा कि जेलर नायक मृदुभाषी एवं अनुशासन प्रिय अधिकारी हैं। तहसीलदार नवनीत शर्मा ने कहा कि जेलर नायक सच्चे नायक है। ए डी पी ओ श्री पाण्डे ने कहा कि अवार्ड के लिए सही व्यक्ति का चयन हुआ है। इसके अलावा नगर के गणमान्य लोगों में सुरेश बन्धु,धर्मेश चौरसिया (केन्द्रीय विधालय), संजय नीखरा, प्रमोद भारती, आशीष गोयल, अनूप नीखरा ,भगवत सहाय सक्सेना , संजय पहारिया, सन्तोष शर्मा सहित समस्त मित्र मंडली, गणमान्य नागरिको, पत्रकार बंधुओ ने जेलर नायक का परिवार सहित भव्य सम्मान किया। श्रीमती निधि दिलीप नायक ने सभी करैरा वासियों को धन्यवाद दिया एवं जेलर नायक द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों, परिवार, जेल स्टॉफ, बन्दियों एवं आमजन का आभार माना एवं सम्मानित करने समस्त मित्र मंडली करैरा को धन्यवाद दिया। वास्तव में पद पर रहते हुए किसी अधिकारी का इतना भव्य स्वागत व सम्मान करैरा में पहली बार देखने को मिला।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!