Press "Enter" to skip to content

लठ्ठों की मार से चार बकरियों की मौत

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्रामा हिम्मतपुर में एक व्यक्ति द्वेष भावना से खेत में विचरण कर रही चार बकरियों को लट्ठ मार दिए जिससे चारों बकरियों की मौत हो गर्ई। उक्त बात की जानकारी बकरियां मालिक को लगी तो उन्होंने इस घटना की रिपोर्ट पिछोर थाने में दर्ज करार्ई जिस पर से पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से धारा 429 के प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार फरियादी भाव सिंह पुत्र दलीप जाटव उम्र 60 साल निवासी बदरखा ने रिपोर्ट दर्ज करार्ई की मेरी चारों बकरियां गुप्ली के खेत में चर रही थी तभी उसने द्वेष भावना से मेरी बकरियां में लट्ठ मार-मार कर मार डाला इस घटना की जानकारी  ग्रामीणों ने मुझे बताया मैने खेत में जाकर देखा तो चारों बकरियां खेत में मृत पड़ी थी। जिसकी रिपोर्ट पिछोर थाने में दर्ज करार्ई पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!