Press "Enter" to skip to content

पति की मौत के सदमे में कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ा


जबलपुर। गुप्तेश्वर व्यास चौक निवासी जगदीश प्रसाद कुशवाहा (72) की रविवार देर रात हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। पति की मौत का सदमा पत्नी सुशीला कुशवाहा (68) को ऐसा लगा कि कुछ घंटे के अंदर ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बुजुर्ग दंपती की मौत से परिजन और इलाके में मातम छा गया। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग कुशवाहा परिवार के घर में जुटने लगे। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। हर कोई घटना से हैरान था।
एकसाथ निकली शवयात्रा,आयुध निर्माणी फैक्टरी से रिटायर जगदीश प्रसाद और उनकी पत्नी सुशीला की शवयात्रा एकसाथ निकाली। दोनों के पार्थिव शरीर एक दूसरे के आगे-पीछे चल रहे थे। यह नजारा जिसने भी देखा उसकी आंखें भर आईं। लोगों ने बताया कि दंपती एक-दूसरे से बहुत ज्यादा प्रेम करते थे। दोनों में कभी ऐसा विवाद नहीं हुआ जो घर से बाहर आया हो।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!