शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आनी वाली सावरकर कॉलोनी में स्थित एक मोबाइल की दुकान पर विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने धाबा बोल दिया और चोर यहां से 10 से 12 मोबाइल चोरी कर ले गए। दुकान मालिक की रिपोर्ट से पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बृजेश पुत्र श्रवण कुमार कुशवाह उम्र 28 वर्ष निवासी सावरकर कॉलोनी की कॉलोनी में ही मोबाइल की दुकान है। 23 अप्रैल को बृजेश अपनी दुकान बंद करके चला गया। इसके बाद रात्रि में अज्ञात चोरों ने मोबाइल का ताला चटकाकर दुकान में रखे 10 से 12 मोबाइल कीमत 26 रुपए चोरी कर लिए। सुबह होने पर बृजेश को चोरी की जानकारी लगी।
दो स्थानों से चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवरात
कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम उधली में रहने वाले गोपाल पुत्र मंगलिया जाटव उम्र 28 वर्ष के घर का रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात कीमत 35 हजार चोरी कर ले गए। गोपाल की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरवारा में रहने वाले प्राणसिंह पुत्र जगनी धाकड़ उम्र 24 वर्ष के घर पर सोमवार को अज्ञात चोरों ने धाबा बोल दिया। जहां से चोर सोने-चांदी के करीब 76 हजार रुपए कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने गृहमालिक की रिपोर्ट से चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment