खनियाधाना। जनपद के ग्राम
पनिहारा के अंतर्गत आने वाले पचरा में सीसी सड़क निर्माण के दौरान गाँव के
ही कुछ लोग सड़क किनारे ही घूरा लगाकर जबरन गन्दगी फैला रहे हैं जिसकी
शिकायत गाँव वालों ने ग्राम के सरपंच सहित तहसीलदार को भी की है लेकिन आज
तक ना ही वहाँ से कचड़ा साफ़ कराया गया और ना ही कोई सुनवाई की जा रही है ।
शिकायत करने वाले ग्रामवासी अजब सिंह , धनीराम , मनोज यादव , अमोल सिंह ,
कोक सिंह , बबलू , मोहन आदि ने बताया कि गांव में नवीन सीसी रोड निर्माण
के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने जबरन गंदगी फैला कर सड़कों पर घूरा बना
लिया है जिससे सड़क के किनारे नाली का भी निर्माण नहीं हो पा रहा है गंदगी
डालने से मना करने पर वह लोग लडऩे झगडऩे पर आमादा हो जाते हैं । घूरे की
गंदगी से गाँव के सभी छोटे बड़े बच्चे बीमारियों का शिकार हो रहे हैं । सभी
ग्रामवासियों ने प्रशासन से खुद मौके पर जाकर जांच कर कार्यवाही की मांग
की है ।
इनका कहना है
जिस जगह की शिकायत की गई है वह उनकी निजी जमीन है इसलिए पंचायत उस पर कोई कार्यवाही नहीं कर सकती।
उगमचंद चौधरी, सरपंच ग्राम पनिहारा





Be First to Comment