करैरा। आज 14 नबम्बर 2017 को बाल दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट विद्यालय करैरा में सरगम म्यूजिक अकैडमी करेरा के कलाकारों ने देश भक्ति गीत गा कर धूम मचाई । नन्ही अनुष्का श्रीवास्तव ने जब हर करम अपना करेंगे गीत गाया वहां उपस्थित श्रोता झूमने पर विवश हो गए और जम कर तारीफ करने लगे एस डी एम करेरा ने अनुष्का को करेरा का गौरव बताया ,अनुष्का श्रीवास्तव प्रवीण श्रीवास्तव सरगम प्रमुख की बारह वर्षीय पुत्री है अपने पिता के साथ वो करेरा तथा आसपास के जिलों में कई कार्यक्रम दे चुकी है । सरगम गु्रप में उनके पिता प्रवीण श्रीवास्तव ,मनोज श्रीवास्तव सुनील भार्गव ,रानी प्रजापति,ललिता भरदेले, कीबोर्ड स्पेशलिस्ट राजेन्द्र सक्सेना ,ढोलक बादक सुनील नरवार, मशहूर पेडिस्ट नीरज श्रीवास्तव ओर जाने माने एंकर संतोष दद्दा शामिल है। कार्यक्रम में करेरा के अनुविभागीय अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमति साधना माथुर , आर .के.मार्गाव, बी. आर.सी.सी. आफाक खान सहित सम्पूर्ण शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे। सम्पूर्ण स्टाफ ने ओर बच्चों ने जी भर के आज बाल दिवस के दिन को एन्जॉय किया।






Be First to Comment