देवास। देवास तहसील के ग्राम पटवालदा में निवासरत करीब 50 परिवार पट्टे के लिए परेशान हो रहे हैं। कहने को तो वे गांव के नागरिक है लेकिन जिस जगह वे रह रहे हैं वह भूमि शासकीय गोया मद में दर्ज हैं। इस वजह से लोगों को आवासीय योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को इस समस्या के चलते ग्रामीण कलेक्टर से मिले।जानकारी के मुताबिक शहरी मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर विजयागंज मंडी रोड पर ग्राम पटलावदा स्थित है। यहां नई आबादी में 50 परिवार रह रहे हैं। इनको आवासीय पट्टा नहीं मिल पा रहा है। वजह यह है कि जिस जगह ये लोग रह रहे हैं वह जगह राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में शासकीय गोया मद में दर्ज है। इस कारण पचांयत चाहकर भी पट्टे नहीं दे पा रही है, क्योंकि पंचायत को सिर्फ ग्राम आबादी में ही पट्टे देने का अधिकार है। इसी शासकीय गोया भूमि को ग्राम आबादी में परिवर्तित करने की मांग को लेकर ग्राम पटलावदा नई आबादी के प्रभावित परिवारों ने युकां महासचिव मलखानसिहं देवड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को कलेक्टर आशीष सिंह से मुलाकात की। देवड़ा ने कलेक्टर को बताया कि उक्त परिवार पूर्व में 50 वर्ष से यहीं पर निर्विवाद रूप से रह रहे हैं। पहले यह जगह ग्राम आबादी में ही आती थी एवं निवासियों को शासन की तरफ से मकान बनाने हेतु बांस बल्लियां भी मिली थी, किंतु 15 वर्ष पहले राजस्व विभाग द्वारा भू-उपयोग बदल दिया गया। इससे वर्तमान में आवास संबंधी किसी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए उक्त भूमि का भू-उपयोग बदलकर ग्राम आबादी में किया जाए। कलेक्टर ने उचित कार्रवाई की बात कही।
गांव में रह रहे, लेकिन नहीं मिल रहा आवासीय योजना का लाभ,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- हनुमान जन्मोत्सव पर खनियांधाना में भक्ति का सैलाब, भव्य चल समारोह में उमड़ा जनसागर / Shivpuri News<br>
- जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवपुरी बना विजेता / Shivpuri News
- बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News




Be First to Comment