जबलपुर,गोरखपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 12वीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले बदमाश ने रविवार की शाम बैहना मोहल्ला में उसे सरेराह रोककर मारपीट कर दी। बदमाश ने छात्रा को धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो पूरे परिवार को चाकुओं से गोद देगा,घटना के बाद से छात्रा दहशत में है। परिजनों के मुताबिक बादमाश पिछले 2 दिनों से लगातार परेशान कर रहा था। जिस कारण मंगलवार की दोपहर वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पास्को एक्ट, मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है,गोरखपुर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ महीने से क्षेत्र का गुल्ला कोरी स्कूल आते-जाते वक्त उसके साथ छेड़छाड़ करता था। गुल्ला कई बार छात्रा के बात न करने पर उसके परिजनों को चाकू मारने की धमकी देता था। लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। कुछ दिन पहले छात्रा के पिता ने गुल्ला की शिकायत उसके पिता से की थी। जिस पर उन्होंने गुल्ला को मोहल्ले वालों के सामने डांटा था.इससे गुल्ला नाराज था। रविवार की शाम 5 बजे छात्रा अपनी सहेली के साथ बैहना मोहल्ला जा रही थी, तभी गुल्ला ने रास्ते में उसे रोककर हाथ पकड़ा और विरोध करने पर थप्पड़ मारते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान छात्रा के भाई, चाचा और मोहल्ले वाले एकत्रित हो गए, जिन्हें देखकर गुल्ला भाग निकला। पुलिस ने गुल्ला कोरी की तलाश शुरू कर दी है।
किशोरी का अपहरण
जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी सोमवार की सुबह 4 बजे अपने घर से गायब हो गई। किशोरी के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है





Be First to Comment