
शिवपुरी। सुभाषपुरा के ग्राम भानगढ़ में चार आरोपियों ने एक युवक की जमकर मारपीट कर दी। आरोपी पीडि़त से इस बात से नाराज हो गए थे, क्योंकि पीडि़त ने उनके द्वारा मांगे गए शराब के लिए रूपए देने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर से सभी आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 327, 323, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पीडि़त पवन पुत्र गयाराम धाकड़ निवासी भानगढ़ ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि शुक्रवार की दोपहर तीन बजे वह गांव में टहल रहा था जहां रास्ते में आरोपी जलबा उर्फ कोक सिंह धाकड़, धर्मवीर धाकड़, छोटू उर्फ विक्रम धाकड़, चीकू उर्फ धर्मेन्द्र धाकड़ ने रोक लिया और उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। आरोपी पवन से शराब के लिए रूपयों की मांग कर रहे थे जब पीडि़त ने उन्हें रूपए देने से इंकार कर दिया तो चारों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। बाद में आरोपी उसे धमकी देकर वहां से भाग गए।






Be First to Comment