देश भर के हजारों शिविरार्थी समझेंगे जैन सिद्धांतो के गूढ़ रहस्यों को
एक साथ हजारों लोगों के बैठने के लिए बनाया जा रहा भव्य पांडाल
खनियांधाना ( शिवकांत सोनी)। आगामी 21 मई से 7 जून तक खनियांधाना के नंदीश्वर जिनालय चेतनबाग पर आयोजित होने वाले जैन समाज के आध्यात्मिक शिक्षण प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं । आयोजन स्थल पर विशाल भव्य सुन्दर पांडाल को बनाया जा रहा है जिसमें एक साथ करीब तीन हजार लोगों के बैठने के लिए 84 × 160 फुट का बंगाली डिजाइन का पांडाल बनाया जा रहा है । तथा भीषण गर्मी से बचने के लिए कृत्रिम फव्वारे पूरे पांडाल के ऊपर लगाया जा रहा है जिससे पूरे पांडाल का तापमान करीब 3 – 4 डिग्री कम हो जायेगा ।
शिविर आयोजन समिति के संयोजक दीपक व्या एवं महावीर कठरया ने बताया कि कार्यक्रम में पूरे देश भर से शिविरार्थी पधारेंगे जो कि सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक कक्षाओं , प्रवचनों के माध्यम से जैन सिद्धांत के शास्त्रों का गहन अध्ययन करेंगे । आयोजन में पधारने वाले लोगों के आवास के लिए नगर में सभी लोगों का तथा संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है जिसे देखकर लग रहा है जैसे पूरा नगर ही शिविरार्थियों के स्वागत के लिए पलक पाँवड़े बिछाये इंतजार कर रहे हैं । प्रशासन की ओर से भी हर संभव मदद आयोजन समिति को दी जा रही है ।
क्या है शिविर की रूपरेखा –
पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट जयपुर के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस शिविर के बारे में बताते हुए पं. पीयूष जी शास्त्री जयपुर ने बताया कि जैसे किस प्रकार पढ़ाया जाए इसके लिए सरकार एक साल , दो साल का बी एड कोर्स करा के प्रशिक्षण देती है उसी प्रकार जैन धार्मिक ग्रंथो को किस प्रकार पढ़ाया जाए , कक्षाऐं ली जाएं इस के लिए पूरा विधिबत प्रशिक्षण इन अठारह दिनों में दिया जाता है जिससे प्रशिक्षित विद्वान पूरे देश में तत्व ज्ञान का प्रचार प्रसार करते हैं ।
आयोजन समिति के मुख्य संयोजक सुनील सरल , संतोष जैन वैध कार्याध्यक्ष , सुरेन्द्र कोठादार , भानु चौधरी , अरविन्द सिंघई , सोमिल मोदी , पंकज सिंघई , ऋषभ चौधरी , सौरभ वत्सल , राजा पड़हार , संजय जैन , प्रभात जैन , अनुराग जैन ने सभी साधर्मियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर ज्ञान प्राप्त कर सुखमय जीवन जीने की कला सीखने की अपील की है ।






Be First to Comment