स्वास्थ्य परीक्षण का भी होगा आयोजन
शिवपुरी। शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर मंगलम वृद्ध आश्रम में 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वृद्धजनों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया जाएगा। इस वृद्ध आश्रम का संचालन करने वाले करने वाली मंगलम संस्था के सचिव राजेंद्र मजेजी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर इसी क्रम में सम्मान समारोह के अलावा वृद्ध जनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। जिला अस्पताल में वृद्ध जनों को ले जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इस मौके पर मंगलम के पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहेंगे।





