Press "Enter" to skip to content

सर्राफा व्यवसायी लूट का खुलासा, एक आरोपी सहित नौ लाख के जेवरात बरामद, कोलारस पुलिस की कार्रवाई

शिवपुरी। शनिवार की मध्य रात्रि करीब 2:30 बजे सर्राफा मोहल्ला कोलारस निवासी मनोज पुत्र महावीर जैन के घर से तीन अज्ञात लोग घुस आए और उन्होंने मनोज जैन से कटटे की नोंक पर तिजोरी तोड़कर तिजोड़ी में रखे एक लाख रुपये नगदी व चांदी के चांदी के जेवरात पुरानी इस्तमाली जिनमें करधोनी पायल, हाथ फूल,  चूडा, कडे आदि बजनी करीबन 5 किलो एवं सोने के जेवरात पुरानी इस्तमालीजिनमे अंगूठी, मंगलसूत्र, छल्ले एवं जंजीर करीबन 8 तौला सोना कीमती करीबन 2 लाख रुपये लूट कर ले गये। फरियादी मनोज जैन की रिपोर्ट पर से थाना कोलारस में प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना के बाद तत्काल थाना प्रभारी कोलारस सतीश सिह चैहान द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु प्रयास शुरू कर दिए।  कोलारस में हुई इस सनसनीखेज बारदात को चैलेंज के रूप मे स्वीकार करते हुये पुलिस द्वारा पारंपरिक तरीके से लूट की बारदात का 24 घंटे से भी कम समय में घटना का खुलासा करते हुये एक आरोपी दुर्गेश पुत्र काशीराम बाथम निवासी कोलारस को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। आरोपी दुर्गेश के कब्जे से करीबन 3 लाख के चांदी के जेबर तथा लगभग 6 लाख के ही सोने के जेवर तथा 8340/रू बरामद किये गये है। घटना में शामिल अन्य दो आरोपी फरार है जिनकी पहचान की जा चुकी है पुलिस द्वारा उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है जब ही उनको गिरफ्तार कर बारदात में लूटी गये शेष रूपये बरामद किये जाएंगे।

इनकी रही मुख्य भूमिका

कोलारस थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान, उपनिरीक्षक सुनील सिंह राजपूत, पीएसआई विजय खत्री, शिखा तिवारी, रंगलाल मेर, प्रआ ब्रजेश दुबे, संतोष सिंह, महेश तिवारी, नवल सिंह, आर. नरेश दुबे, दिलीप सिंह, अनित कुमार, विक्रम सिंह, प्रभजोत सिंह, मनोज, धर्मवीर, चालक बलराम की लूट का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!