राशन नहीं मिलने की शिकायत को ले कर आदिवासी महिलाओं ने घेरा कार्यालय
फूड इंस्पेक्टर ने समझाइश देकर भेजा वापिस, गांव के दबंगो ने रख लिये राशन कार्ड
खनियांधाना। जनपद के ग्राम मुहांसा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान से पिछले दो माह से राशन नहीं दिया जा रहा है जिसकी शिकायत करने गांव की करीब एक दर्जन से भी ज्यादा महिलायें आज तहसील कार्यालय पहुंच गईं लेकिन तहसीलदार के नहीं मिलने से मार्केटिंग सोसाइटी कार्यालय पहुंच गईं जहां पर फूड इन्सपेक्टर अभिषेक दुबे को ज्ञापन दे कर गड़बड़ी कर रहे सेल्समेन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
महिलाओं ने शिकायत करते हुये बताया कि सरकारी राशन की दुकान के सैल्समेन महेन्द्र सिंह यादव ने पिछले दो माह से राशन नहीं बांटा है जब भी लेने जाते हैं तो अभद्र भाषी बोलता है तथा गाली गलौच पर उतर आता है , यह कह कर लौटा दिया जाता है कि अभी आया नहीं है 7 और वही राशन ऊंचे दामों पर दूसरे लोगों को बेच देता है। शिकायत करने की बात पर वह कहता है कहीं भी शिकायत कर लो मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा। महिलाओं ने मुंहासा की उचित मूल्य की दुकान की जांच करा कर विगत माह का राशन देने व सेल्समेन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
बॉक्स
इनका कहना है
ग्राम मुंहासा की आदिवासी महिलाओं ने राशन नहीं मिलने की शिकायत की है जिस पर हमने तत्काल सैल्समेन को बदलने के निर्देश सोसाइटी प्रबंधक को दिये हैं। ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता के अभाव में लोग अपने राशन कार्ड गांव के ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति के पास गिरवी रख देते हैं जिससे यह समस्या आती है।
अभिषेक दुबे
फूड इंस्पेक्टर, पिछोर





Be First to Comment