Press "Enter" to skip to content

घर के बाहर रखी बोलेरो चुरा ले गए चोर

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली न्यू कॉलोनी करैरा से चोरों ने घर के बाहर रखी बोलेरो चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

दामोदर पुत्र रमेशचंद्र शर्मा निवासी दौनी हॉल न्यू कॉलोनी करैरा ने बताया कि 25 नवंबर की रात लगभग 8 बजे उसने अपनी बोलेरो घर के बाहर खड़ी कर दी थी और वह सोने चला गया, लेकिन जब वह सुबह सोकर उठा तो उसकी बोलेरो घर के बाहर नहीं खड़ी थी जिसके बाद उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। दामोदर ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!