जुलाई 03, 2015 से एमएनपी को लागू किया जाएगा। गुरुवार को सबसे पहले देश की
दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने इसे लागू करने की घोषणा की। शाम तक
मोबाइल सेवा देने वाली सभी बड़ी कंपनियों ने इसका एलान कर दिया। इस सुविधा
के लागू होने के बाद एक जगह से दूसरे जगह स्थानांतरण या किसी कारण से
स्थायी तौर पर जाने के बावजूद मोबाइल नंबर नहीं बदलेगा। ग्राहक किसी भी
दूसरे सर्किल या राज्य में किसी भी दूसरी कंपनी की सेवा लेने को आजाद होगा।
इससे मोबाइल कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। कंपनियों पर सेवा की
गुणवत्ता को बनाने का दबाव रहेगा।
एयरटेल की तरफ से बताया गया है कि
पूरे देश में नंबर पोर्टेबिलिटी के आवदेन पर 24 घंटे के भीतर फैसला कर लिया
जाएगा। एयरटेल का ग्राहक अब एक राज्य से दूसरे राज्य में जाता है, तो उसके
नंबर को 24 घंटे के भीतर स्थानीय कनेक्शन में तब्दील कर दिया जाएगा। इस
दौरान उसकी ओर से की जाने वाली कॉलों पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगाया
जाएगा। एयरटेल के डायरेक्टर (मार्केटिंग ऑपरेशंस) अजय पुरी का कहना है कि
मोबाइल आदमी की पहचान बन गया है। ऐसे में अब लोगों को जगह बदलने की वजह से
मोबाइल नंबर नहीं बदलना पड़ेगा। पुराने कनेक्शन पर बकाया बिल वगैरह को भी
नई जगह पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

वोडाफोन ने कहा है कि सर्किल के भीतर
एमएनपी वर्ष 2011 में लागू होने के बाद उसे काफी फायदा हुआ है, क्योंकि
दूसरी कंपनियों के लाखों ग्राहकों ने वोडाफोन का कनेक्शन लिया है। आइडिया
का कहना है कि 1.60 करोड़ ग्राहकों ने एमएनपी की सुविधा का फायदा उठाते हुए
उसकी सेवा ली है। दोनों कंपनियों ने कहा है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी इस
सुविधा के जरिये ग्राहक आधार बढ़ाने की कोशिश करेंगी।

Be First to Comment