Press "Enter" to skip to content

घर से लापता युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम कुटवारा में सोमवार की सुबह कोकसिंह पुत्र सुखलाल उम्र 40 वर्ष निवासी कुटवारा की लाश पेड़ पर लटकी मिली और कोकसिंह रविवार से लापता था। जैसे ही परिजनों को कोकसिंह की आत्महत्या की सूचना लगी तो वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि कोकसिंह का जमीनी विवाद चल रहा था, जिसे लेकर उसे कई दिनों से परेशान किया जा रहा था और वह आत्महत्या नहीं कर सकता है, बल्कि उसकी हत्या कर लाश को पेड़ पर लटकाया गया है। परिजनों का कहना है कि कोकसिंह का लाखन लोधी से जमीनी विवाद चल रहा था। 25 नवंबर को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद कोकसिंह ने लाखन लोधी के खिलाफ इंदार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस ने अदमचेक काटा था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!