
पिछोर। पिछोर के
वार्ड क्रमांक 13, कालीमाता मंदिर प्रांगण में आज विधायक के.पी.सिंह ने नशा
मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सैकड़ा भर से अधिक लोग उपस्थित
हुऐ। कार्यक्रम में लगभग 40 लोगों को शराब का सेवन न करने की शपथ दिलाई।
विधायक ने लोगों को संवोधित करते हुऐ नशा से होने वाले आर्थिक, सामाजिक एवं
शारीरिक हानि के संबंध में विस्तार से समझाया, उन्होंने कहा कि नशा एक
अभिषाप है हमें इसका पूर्णत: त्याग करना चाहिए। उन्होने प्रदेश सरकार पर
आरोप जड़ते हुऐ कहा कि एक और प्रदेश की सरकार शराब की दुकाने न बढ़ाये जाने
की बात कर रही है तो दूसरी ओर जगह – जगह अबैध शराब की विक्री को खुली छूट
दे रखी है। उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाकर घाटी
ऊपर के लगभग दर्जनों गॉव में हजारों लोगों की शराब छुड़वा चुका हू। इस
मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष संजय पाराशर, पार्षदगण आदि सैकड़ों की संख्या
में लोग उपस्थित हुऐ।
महिलाओं ने लगाई शराब की दुकान बंद करने की गुहार
नश
मुक्ति अभियान कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने विधायक के.पी.सिंह से नगर
में अबैध बिक रहीं शराब तथा संचालित दुकानों को बन्द कराने की मांग की तो
उन्होंने इस पर चुप्पी साधी और परिवार वालों को नशा न करने की सलाह दी।






Be First to Comment