Press "Enter" to skip to content

सीबीएसई स्कूलों में स्टूडेंट्स के लिए वैल्यू एजुकेशन


जबलपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) अब स्कूलों में बच्चों को वैल्यू एजुकेशन देने का प्रयास कर रहा है। देश के अलग-अलग सेंटर्स के माध्यम से चल रहे राम कृष्ण मिशन आश्रम की मदद से सीबीएसई सभी संबंद्घ स्कूलों में अवेकेड सिटीजन प्रोग्राम की शुरुआत करने का जा रहा है। बोर्ड का मानना है कि वैल्यु एजुकेशन से बच्चों को एक संतुलित और संपूर्ण विकास मिलेगा। जिससे बच्चों में बढ़ रहे तनाव और अन्य परेशानियां भी कम होंगी। यह प्रोग्राम तीन साल का होगा। जिसमें 6वीं से लेकर 8वीं तक के स्टूडेंट्स को वैल्यु एजुकेशन दी जाएगी। कई रिसर्च के बाद रामकृष्ण मिशन ने ऐसा स्टडी मटेरियल तैयार किया है जिसमें स्टूडेंट्स में यह क्षमता विकसित की जाएगी कि वे खुद ही सही व गलत का अंतर समझ पाएं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!