Press "Enter" to skip to content

घाटीगांव में अवैध उत्खनन रोकने होगी कार्रवाई

ग्वालियर। जिले के घाटीगांव वन क्षेत्र में पत्थर के अवैध उत्खनन को
रोकने के लिए वन, पुलिस और खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जायेगी।
इसके साथ ही इस क्षेत्र के लोगों को वैकल्पिक रोजगार के साधन उपलब्ध कराने
के लिए भी जिला प्रशासन कार्ययोजना बनाएगा।
यह बात कलेक्टर राहुल
जैन ने मंगलवार को घाटीगांव क्षेत्र के ग्राम जखौदा, भटपुरा, लोदूपुरा और
लखनपुरा के वन क्षेत्र में संचालित अवैध उत्खनन कार्य के आकस्मिक निरीक्षण
के दौरान वन अमले द्वारा बताईं गई समस्याओं को लेकर कही। वन अमले का कहना
था कि उनके पास संसाधन सीमित हैं। गोली चला नहीं सकते। ग्रामीण एकजुट होकर
हमला कर देते हैं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष और वन संरक्षक
विक्रम सिंह,एसडीएम विनोद सिंह, जिला खनिज अधिकारी मनीष पालेवार के साथ
उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने कहा कि ग्राम जखौदा,
भटपुरा, लोदूपुरा व लखनपुरा, भंवरपुरा क्षेत्र के अपराधी किस्म के ऐसे लोग
जो अवैध उत्खनन के कार्य में लिप्त हैं, उन्हें सूचीबद्घ किया जायेगा। उनके
विरूद्घ जिला बदर और एनएसए की कार्रवाई प्रस्तावित की जायेगी। उन्होंने
एसडीओपी घाटीगांव श्री दीक्षित को सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए।

वन संरक्षक श्री विक्रम सिंह ने बताया कि इस अंचल में पत्थरों के उत्खनन
व्यवसाय से जुड़े अपराधी किस्म के व्यक्तियों को वन विभाग द्वारा सूचीबद्घ
किया जा चुका है। उनके विरूद्घ वन अधिनियम के प्रावधानों के साथ-साथ भारतीय
दण्ड संहिता की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव शीघ्र ही जिला प्रशासन को भेज
दिया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!