Press "Enter" to skip to content

रेडिऐन्ट कॉलेज में आयोजित हुआ सेमीनार

परिश्रम एवं समर्पण से हासिल होते है रोजगार: सुशील वर्मा


शिवपुरी। एक वर्ष सतत्रूप से स्टेनोग्राफी का प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त छात्रोंं को रोजगार प्राप्ति की संभावना प्रबल हो जाती है। स्टेनोग्राफी से क्लास प्रथम अधिकारी के समकक्ष वेतनमान पाया जा सकता है उक्त उद्गार रेडिऐन्ट आई.टी.आई द्वारा आयोजित  स्टेनोग्राफी से रोजगार के अवसर  सेमीनार में बतौर मुख्य अतिथि आईटीबीपी के स्टेनोग्राफर सुशील वर्मा  ने व्यक्त किए। श्री वर्मा ने आगे कहा कि अच्छे गुरू का मार्ग  दर्शन एवं छात्र. का स्टेनोग्राफी को लेकर समर्पण रोजगार का मूलमंत्र है। वरिष्ठ स्टेनोग्राफर सतीश गौतम ने स्टेनोग्राफी के माध्यम से विभिन्न सरकारी एवं गैरसरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर एवं उन्हे प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। आपने कहा कि श्री गणेश जी को दुनिया का पहला स्टेनोग्र्राफर मानता हूॅ। क्योकि उन्होने वेदव्यास केक बोलने पर पुराणों को लिपिवद्व किया। शिवपुरी के स्टेनोग्राफर कृष्णकान्त गुप्ता ने कहा कि सफलता पाने के लिए कोई शॉर्टकट रास्ता नही होता इसलिए छात्र उचित मार्गदर्शन में परिश्रम कर सफलता प्राप्त करें। सरकारी आई.टी.आई शिवपुरी में पदस्थ टी.ओ सुभाष वाखले ने एसएससी/न्यायालय/पुलिस/ विधानसभा में जॉब हासिल करने के लिए भाषा शैली सुधारने पर जोर दिया। आरंभ में अतिथिगण द्वारा सरस्वती पूजन तथा कार्यक्रम शुभारंभ किया तथा रेडिऐन्ट के संचालक शाहिद खान प्राचार्य खुशी खान एवं अखलाक खान ने अतिथिगण का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस अवसर पर स्टेनोग्राफी के क्षेत्र में उल्लेखनिय सेवाएं देने के लिए श्री सतीश गौतम, सुभाष वाखले एवं कृष्णकान्त गुप्ता को शॉल श्रीफल एंव प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण अखलाक खान ने एवं आभार व्यक्त संचालक शाहिद खान ने किया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!