कोलारस। कोलारस में अस्पताल रोड जगतपुर में रात चार दुकानों के ताले टूटे जिसमें तीन लैपटोप दो दुकानो से लगभग 5हजार रुपए ले गये। अस्पताल के पासहोने के कारण रात भर रास्ता चलता है फिर भी चार दुकानो के आरम से ताले तोड ले गए।इस चोरी में विषेश वात यह रही सटर में अन्दर लगे सेंटर लाक आराम से चाबी से खोलकर ले गए है बहुत ही सातिर चोर गिरोह लगता है । प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार – सोमवार की मध्य रात्री अस्पताल रोड स्थित कमला कम्प्यूटर से एक लेपटॉप एवं पांच सौ रूपये, न्यू धाकड कम्प्यूटर पोईन्ट से दो हजार पांच सौ रूपये, बालाजी कम्प्यूटर से दो लेपटॉप और पांच सौ रूपये एवं सतगुरू इन्टरनेट कैफे से पन्द्राह सौ रूपये सहित चोरो ने दुकानो के ताले तोड कर उडा दिये। जिसकी जानकारी दुकान संचालको को जब मालूम पडा जब वह सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए दुकानो पर पहुंचे।
बॉक्स
इनका कहना है
वर्तमान में पुलिस पर अतिरिक्त भार होने के कारण यह घटना घटित हुई है एक ओर तो सेसई में चल रहे पंचकल्याण में पुलिस बल लगा हुआ है। वहीं उप चुनाव की तैयारी को लेकर प्रतिदिन हाई प्रोफाईल नेताओ की सुरक्षा व्यवस्था में भी हम दिन रात काम कर रहे है। इसका लाभ चोरो ने उठा कर जगतपुर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हम शीघ्र ही चोरो को पकड लेगे।
अवनीत शर्मा
थाना प्रभारी कोलारस
बॉक्स
डायल 100 ऑपरेटिंग सिस्टम मजबूत करने की आवश्कता
कोलारस में बैसे तो चोरी चकारी की बारदाते बहुत कम होती है किन्तु उक्त चोरी चूकि कोलारस के ह्रदय स्थल जगतपुर में हुई है। और चुनावी माहौल गर्माया हुआ है। इस कारण राजनैतिक तौर पर छोटे छोटे मामलो को ही विपक्षी पार्टी द्वारा तूल दिया जा रहा है। ज्ञात हो कि जगतपुर क्षेत्र में पूरे शासकीय कार्यालय है वहीं न्यायालय भी इसी क्षेत्र में है जहां शासकीय चौकीदार भी रात्री डयूटी पर रहते है। इसके बाद भी एक नही चार दुकानो के ताले तोड कर कम्प्यूटर सहित अन्य सामान की चोरी पुलिस की शाख पर प्रश्न चिन्ह है। चूकि डायल 100 का भी पोईन्ट दिन भर जगतपुर और कुछ समय के लिए मानीपुरा में रहता है फिर भी चोरो को इसका कोई भय नही रहा है। उक्त चोरी की घटना को देखते हुये डायल 100 के ऑपरेटिंग सिस्टम को भी मजबूत करने की आवश्यकता है।





Be First to Comment