
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के कच्चीगली में निवासरत एक पीडि़त महिला ने अपने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का और जानसे मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपीगण उससे 50 हजार रूपए नगदी और मोटरसाइकिल की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता के पति सास ससुर और देवर के खिलाफ भादवि की धारा 498 ए 506 आर्ईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़ता भावना तिवारी निवासी शुक्ला दीवान जी का मकान कच्ची गली करैरा का विवाह 29 अप्रैल 2013 को आरोपी कमलेश तिवारी के साथ हुआ था। विवाह के पश्चात से ही आरोपी कमलेश तिवारी अपने पिता कैलाश तिवारी, माँ शोभा तिवारी और भाई पुष्पेन्द्र के साथ मिलकर भावना को परेशान कर रहे थे। आरोपीगणों की मांग थी कि वह अपने मायके से 50 हजार रूपए और एक मोटरसाइकिल लेकर आये, लेकिन पीडि़ता अपने पिता की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उक्त मांग पूरी नहीं कर पा रही थी इसी बात को लेकर आरोपीगण आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे और उसे तरह तरह से प्रताडि़त करते थे। यहां तक कि आरोपियों ने उसे धमकी भी दी है कि अगर वह उनकी मांग पूरी नहीं करती है तो वह उसे जानसे भी मार देंगे।






Be First to Comment