कोई नहीं हटा सकता मुझे, अमानक गणवेश नहीं बंटने दी जाएगी : शिरोमणि दुबे

Image result for shiromani dubey dpc
कलेक्टर और डीपीसी के बीच विवाद सामने आया
शिवपुरी। डे्रस घोटाले में सच्चाई उजागर करने के लिए बनाई गई गुणवत्ता सत्यापन समिति से कलेक्टर शिल्पा गुप्ता द्वारा हटाए गए डीपीसी शिरोमणि दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मुझे समिति से कोई नहीं हटा सकता। समिति में सत्यापन के लिए मुझे कमिश्रर ने नियुक्त किया है और मैं अपना काम करता रहूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के किसी भी स्कूल में अमानक गणवेश का वितरण नहीं होगा। 
विदित हो कि ड्रेस घोटाले में कलेक्टर शिल्पा गुप्ता और डीपीसी शिरोमणि दुबे के बीच विवाद गहरा गया था। इस मामले में कलेक्टर अप्रत्यक्ष रूप से डीपीसी शिरोमणि दुबे को दोषी मान रहीं है। इसी के चलते कलेक्टर ने उन्हें गुणवत्ता सत्यापन समिति से हटाकर उनकी जगह जिला शिक्षा अधिकारी को नियुक्त कर दिया था। लेकिन श्री दुबे का कहना है कि मुझे इस समिति से कोई नहीं हटा सकता। समिति में मुझे कमिश्रर द्वारा नियुक्त किया गया है। जहां तक गणवेश वितरण का सवाल है तो मेरे रहते हुए जिले के किसी भी स्कूल में अमानक गणवेशों का वितरण नहीं होगा चाहे इसके लिए मुझे कुछ भी करना पड़े।