Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर युबक को मारी गोली,झांसी ले जाते समय रास्ते मे मौत,पुलिस जांच मैं जुटी

मृतक और हत्यारोपी दोनों पर पहले से कई केस दर्ज 

शिवपुरी।खोड़ चौकी अंतर्गत ग्राम खड़ेला में सोमवार की शाम एक भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार दी। घायल चाचा को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चाचा कृष्णपाल सिंह चौहान को भतीजे ने गोली मार दी। घटना की जानकारी के बाद घायल चाचा को लोग अस्पताल लेकर पहुंचे यहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। एसपी राजेश हिंगणकर ने बताया कि गोली किस कारण से मारी गई, यह तत्काल ज्ञात नहीं हो सका।

मृतक कृष्णपाल सिंह के खिलाफ 15 से ज्यादा मुकदमा दर्ज हैं। जिसमें साल 2011 में हत्या का मुकदमा शामिल है। मामले में कृष्णपाल सिंह फरार है। इसी तरह डकैती, मारपीट के केस में भी फरार है। साल 2005 के एक मामले में सजा भी हो चुकी है। ऐसे ही मारपीट व लूटपाट के अन्य मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गोली चलाकर भागे सेल्समैन भी 4-5 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!