Press "Enter" to skip to content

अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Image result for अवैध शराब
खोड। एसपी सुनील कुमार पांडेय द्वारा
चलाए जा रहे अबैध शराब के खिलाफ अभियान के अंतर्गत भौंती थाना प्रभारी
संतोष यादव के मार्गदर्शन में खोड़ चौकी प्रभारी विनोद गौतम के द्वारा
परचूनी की दुकान में अबैध शराब की बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है।
जिसके पास से 26 क्वार्टर 1300 रूपये के जप्त किए है।
प्राप्त जानकारी
शुक्रवार दोपहर खोड़ पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि
ग्राम नाउली में खोड़ सिरसौद रोड पर अपनी परचूनी की दुकान में एक व्यक्ति
अबैध शराब की बिक्री कर रहा है। जिस पर चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाई और
मौके पर पहुंचे तो मुखबिर की सूचना विलकुल सही थी। जिस पर चौकी प्रभारी ने
परचूनी की दुकान में राजू पिता हरीराम ओझा 35 बर्ष के पास से गत्ते की पेटी
में देशी प्लेन शराब के 26 क्वार्टर कीमत 1300 रूपये जप्त कर कार्यवाही
की। उपरोक्त कार्यवाही में खोड़ चौकी प्रभारी विनोद गौतम एवं आरक्षक अर्जुन
रावत सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!