Press "Enter" to skip to content

प्यार में हाईवोल्टेज ड्रामा, मामला पहुंचा कोतवाली, युवती बोली-शादी करूंगी तो इसी से

शिवपुरी। कहते हैं प्यार अंधा होता है और इसमें लोग किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहते हैं। इसी तरह का प्यार में हाईवोल्टेड ड्रामा कल उस समय देखने को मिला जब युवक को ग्वालियर वायपास से अचानक कुछ लोगों ने जबर्दस्ती कार में बिठा लिया जबकि युवक चिल्लाता रहा इसके बाद कार सीधे कोतवाली जाकर रुकी। जब मामले का खुलासा हुआ तो यह प्रेम प्रसंग का निकला। 
जानकारी के अनुसार देवेन्द्र धाकड़ कुछ वर्ष पूर्व ग्वालियर वायपास क्षेत्र में पढ़ाई करने के लिए किराये से रहता था। इसी बीच उसकी बातचीत मकान मालिक की बेटी से होती रही। धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि युवती देवेन्द्र के लिए पैसे भी देने लगी। इस बात की भनक जब परिजनों को लगी तो कुछ विवाद भी हुआ और देवेन्द्र यहां से भगा दिया गया। इसके बाद देवेन्द्र के परिजनों ने उसकी शादी भी करा दी, लेकिन इसके बाद भी युवती और युवक का मेल मिलाव जारी रहा। बताया जा रहा है कि देवेन्द्र का इसी के चलते अपनी पत्नी से भी मनमुटाव चल रहा है। कल जब देवेन्द्र ग्वालियर वायपास क्षेत्र से गुजरा तो युवती के परिजनों ने उसे बैगनआर कार से उठा लिया और सीधे कोतवाली लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है इसके बाद युवती के परिजन युवती को लेकर कोतवाली पहुंच गए। सूत्रों की मानें तो यहां युवती ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराने से साफ इनकार करते हुए कहा कि मैं देवेन्द्र के साथ ही शादी करूंगी। चूंकि युवती बालिग थी इसलिए पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी। युवती और उसके परिजनों के बीच में कुछ समय तक ड्रामा चलता रहा। युवती ने अपने ही परिजनों पर मारपीट के आरोप लगाए। परिजनों की मानें तो कल भी युवती देवेन्द्र को रुपए देने वाली थी और उसके पास से कुछ रुपए भी मिले थे। मामले में पुलिस ने कोई कायमी नहीं की।
बॉक्स
पुलिस हुई चकरघिन्नी
पुलिस को वायरलेस पर सूचना मिली कि एक युवक का अपहरण हो गया है और बैगरनआर कार बाजार में घुस आई है। इसके बाद पुलिस कुछ समय के लिए चकरघिन्नी हो गई। पुलिस ने उस समय राहत ली जब उक्त बैगनआर कार कोतवाली पहुंच गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!