Press "Enter" to skip to content

अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया मौके पर ही मौत

Image result for अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद

शिवपुरी।
शहर के देहात थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ केंप के पास एक अज्ञात वाहन ने एक
बाईक सबार युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस
घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की
लाश को पीएम के लिए भिजवाकर मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार सुरेश पुत्र प्रताप सिंह धाकड़ उम्र 38 वर्ष निवासी
रामनगर थाना कोलारस शिवपुरी से अपने गांव अपनी बाईक क्रमांक एमपी 33 एमफ
0492 से जा रहा था। तभी सीआरपीएफ के पास भैया होटल के सामने किसी अज्ञात
वाहन ने उक्त युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!